Silver Price Today 13 January 2026: चांदी ने मचाया तहलका, ₹2.70 लाख प्रति किलो तक पहुंचा भाव

Tuesday, Jan 13, 2026-07:27 AM (IST)

Silver Price Today 13 January 2026: देश में चांदी की कीमतों ने 13 जनवरी 2026 को नया इतिहास बना दिया है। घरेलू सर्राफा बाजार से लेकर वायदा बाजार और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चांदी के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। निवेशकों और खरीदारों के बीच चांदी की मजबूत मांग का असर साफ नजर आ रहा है।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राजधानी दिल्ली में चांदी ₹15,000 की जोरदार छलांग लगाकर ₹2,65,000 प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं रिटेल मार्केट में दाम इससे भी ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

अलग-अलग बाजारों में आज चांदी का लेटेस्ट रेट

  • दिल्ली सर्राफा बाजार: ₹2,65,000 प्रति किलो
  • Goodreturns के अनुसार: ₹2,70,000 प्रति किलो
  • IBJA (सुबह का रेट): ₹2,56,776 प्रति किलो
  • MCX Silver Future: ₹2,63,996 प्रति किलो
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार: हाजिर चांदी $84.61 प्रति औंस

Bihar Silver Price Today: बिहार के शहरों में आज चांदी का भाव

बिहार में भी चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना लिया है। राज्य के लगभग सभी बड़े शहरों में चांदी ₹2.70 लाख प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही है।

City Wise Silver Price in Bihar

शहर    10 ग्राम (₹)    100 ग्राम (₹)    1 किलो (₹)

  • पटना    ₹2,700    ₹27,000    ₹2,70,000
  • गया    ₹2,700    ₹27,000    ₹2,70,000
  • भागलपुर    ₹2,700    ₹27,000    ₹2,70,000
  • मुजफ्फरपुर    ₹2,701    ₹27,010    ₹2,70,100
  • दरभंगा    ₹2,701    ₹27,010    ₹2,70,100
  • पूर्णिया    ₹2,700    ₹27,000    ₹2,70,000
  • आरा    ₹2,701    ₹27,010    ₹2,70,100
  • बेगूसराय    ₹2,700    ₹27,000    ₹2,70,000

(स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण दामों में थोड़ा फर्क संभव है)

बीते कारोबारी दिन में कितनी महंगी हुई चांदी?

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक चांदी एक ही दिन में ₹15,000 यानी करीब 6% बढ़कर ₹2,65,000 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इससे पहले चांदी ₹2,50,000 प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी जारी रही और हाजिर चांदी करीब 6% चढ़कर $84.61 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

MCX Silver Future: वायदा बाजार में भी ऑल-टाइम हाई

वायदा बाजार में भी चांदी ने नया शिखर छू लिया है। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी ₹11,271 की तेजी के साथ ₹2,63,996 प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। बीते एक हफ्ते में ही चांदी के वायदा भाव में ₹16,000 से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय COMEX मार्केट में मार्च डिलीवरी वाली चांदी $83.90 प्रति औंस तक पहुंच चुकी है।

क्यों लगातार महंगी हो रही है चांदी?

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में कमजोरी, इंडस्ट्रियल डिमांड और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। बिहार के बाजारों में भी निवेश और शादी-विवाह की खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static