दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह रखने जा रही है राजनीति में कदम, 3 सितंबर को RJD में होंगी शामिल
Saturday, Aug 29, 2020-06:10 PM (IST)

बांकाः पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) और पूर्व सांसद पुतुल सिंह की बेटी नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह राजद में शामिल होने जा रही हैं। वह 3 सितंबर को मां पुतुल देवी के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी।
जानकारी के अनुसार, श्रेयसी सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी यादव पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि वह बांका के अमरपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं श्रेयसी सिंह की मां बांका के पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की पत्नी हैं। साथ ही 2 बार सांसद रह चुकी हैं। हालांकि, इस बार पुतुल कुमारी लोकसभा चुनाव हार गई थीं।
बता दें कि श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Politics: "अपराधियों की पनाहगाह रहा है RJD", JDU का हमला- जिनकी सोच ही जंगलराज की रही है, उन..
