Bihar Weather Alert: कड़ाके की ठंड से कांपा बिहार, पटना में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड

Wednesday, Dec 24, 2025-07:44 AM (IST)

Bihar Weather Alert: बिहार में इस समय ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। राज्यभर में Cold Day और Severe Cold Wave की स्थिति ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले अगले चार दिन बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। लगातार गिरते तापमान, घना कोहरा और बर्फीली पछुआ हवाओं ने हालात और गंभीर बना दिए हैं।

Patna Cold Record | 14.5°C पर सिमटा दिन का तापमान

राजधानी पटना में मंगलवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान महज 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो अब तक का सबसे कम है। इस रिकॉर्ड गिरावट के साथ पटना ने कई साल पुराने ठंड के आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया। मौसम विभाग ने साफ तौर पर लोगों को सलाह दी है कि जब तक जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें।

Dense Fog Bihar | 5 दिन से नहीं निकला सूरज, दिन में भी ठिठुरन

घने कोहरे (Dense Fog), ठंडी पछुआ हवाओं (Cold Westerly Winds) और लगातार गिरते तापमान के कारण दिन के समय भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। पटना में पिछले पांच दिनों से सूरज के दर्शन तक नहीं हुए, जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, वहीं रात का तापमान भी तेजी से गिर रहा है।

IMD Orange Alert | 28 दिसंबर तक ठंड से राहत के आसार नहीं

भारतीय मौसम विभाग (IMD Forecast) के अनुसार फिलहाल बिहार को इस कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। 25 से 28 दिसंबर तक पटना, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, कैमूर, जमुई समेत पूरे बिहार में Orange Alert जारी किया गया है। 25 दिसंबर से हालात और अधिक गंभीर होने की चेतावनी दी गई है, क्योंकि कई इलाकों में शीतलहर और कोल्ड डे जानलेवा रूप ले चुकी है।

Red Alert Districts |  50 मीटर से भी कम रही विजिबिलिटी

मंगलवार सुबह कोहरे का स्तर इतना ज्यादा था कि IMD को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और गया में Red Alert जारी करना पड़ा। अन्य जिलों में Orange Alert प्रभावी रहा।

  • गया में दृश्यता (Visibility) 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई
  • गया में भीषण शीत दिवस (Severe Cold Day)
  • नालंदा और शेखपुरा में Cold Day की पुष्टि

Temperature Update | न्यूनतम 7.8°C तक पहुंचा पारा

राज्यभर में न्यूनतम तापमान 7.8°C से 13.7°C के बीच रिकॉर्ड किया गया, जबकि दिन का तापमान 14.5°C से 21.2°C के दायरे में रहा। लगातार बिगड़ते मौसम के चलते स्कूल, यातायात और आम जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।

Cold Safety Tips | कैसे रखें खुद को सुरक्षित

  • सुबह और रात में बाहर निकलने से बचें
  • गर्म कपड़े, टोपी और मफलर का इस्तेमाल करें
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • कोहरे में वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static