बेटी के घर विवाद सुलझाने गया था पिता, दामाद ने कर दी हत्या...मची चीख-पुकार

Thursday, Jul 10, 2025-11:16 AM (IST)

Chhapra Crime: बिहार में सारण जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है, यहां एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी है। दरअसल, व्यक्ति अपनी बेटी के ससुराल में परिवारिक विवाद सुलझाने गया था, जिसकी सजा उसे मौत मिली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के असोईंया गांव निवासी सोनेलाल राम अपने बेटी के ससुराल में परिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका विवाद अपने दामाद संजय राम सहित उसके परिजनों से हो गया। विवाद में हुई मारपीट की घटना में सोनेलाल राम की मौत हो गई। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही दामाद संजय राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static