जातीय जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक में VIP को नहीं दिया गया निमंत्रण, सहनी ने जताई नाराजगी

6/1/2022 5:12:57 PM

 

पटनाः बिहार में जातीय जनगणना को लेकर बुधवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को नहीं बुलाया गया। इस पर वीआईपी के प्रमुख और राज्य के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने नाराजगी जताते हुए आपत्ति दर्ज की है।

मुकेश सहनी ने जातीय जनगणना को लेकर बुलाई गई गए सर्वदलीय बैठक का स्वात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रारंभ से ही जातीय जनगणना की पक्षधर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई सर्वदलीय बैठक में भी मैं खुद भाग लिया था, लेकिन राज्य में सर्वदलीय बैठक में वीआईपी को नहीं बुलाया जाना समझ से परे हैं। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के पक्ष पर हमारी पार्टी हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ खड़ी रही हैं।

सर्वदलीय बैठक में सभी दलों का होना चाहिए प्रतिनिधित्वः सहनी
पूर्व मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अलग-अलग सामाजिक वर्ग का कई राजनीतिक पार्टियां प्रतिनिधित्व करती है। ऐसे में सभी राजनैतिक दल जन आकांक्षा का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए विगत चुनाव में जिन राजनैतिक दल को जनसमर्थन प्राप्त हुआ है, (भले कोई विधायक ना हो) उनकी राय एवं विचार इस बैठक में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद विधान परिषद के सदस्य है।

मुकेश सहनी ने माना कि विकासशील इंसान पार्टी का वर्तमान बिहार विधानसभा में 4 सदस्य थे पर अब कोई सदस्य नहीं है, लेकिन बिहार विधान परिषद में वे खुद एक सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए विकासशील इंसान पार्टी का भी इस बैठक में प्रतिनिधित्व होना चाहिए। वीआईपी नेता का मानना है कि बिहार राज्य के इस महत्वपूर्ण विषय पर सर्वदलीय बैठक में राज्य के सभी दलों के विचार से जातिगत जनगणना पर सकारात्मक पहल होगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static