Road Accident: सहरसा में भयानक हादसा! 7 वर्षीय मासूम बच्ची ने गंवाई जान...कई घायल; मची हाहाकार
Friday, Nov 21, 2025-02:11 PM (IST)
सहरसा: बिहार के सहरसा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। वहीं इस हादसे में सात वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहरा थाना क्षेत्र के रहूआ चौक के पास की है। मृतक बच्ची की पहचान सात वर्षीय अदिति कुमारी के रुप में हुई है। घायल लोगों में 62 साल की उर्मिला देवी, 55 वर्षीय मुन्ना झा, 34 वर्षीय निशिकांत झा, 42 साल आभा झा 26 वर्षीय नेहा झा के अलावा दो नाबालिग अनुराग कुमार और आराध्या कुमारी शामिल हैं। ऑटो तेज रफ्तार में था, जिस कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और डिवाइडर से टकरा गया। वहीं इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए और एक सात वर्षीय मासूम बच्ची ने अपनी जान गंवा ली। वहीं हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गई।

