Jamui Train Accident: जमुई रेल हादसे के बाद 9 ट्रेनें रद्द, इन 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट; देखें लिस्ट
Sunday, Dec 28, 2025-01:22 PM (IST)
Jamui Train Accident: बिहार के जमुई जिले में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर जाने से (Jamui Train Accident) रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हावड़ा-पटना-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने हादसे के बाद 9 ट्रेनें रद्द कर दी है और 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।
ट्रेनों के रूट डायवर्ट, यात्री परेशान
दरअसल, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में लाहाबन–सिमुलतला स्टेशन के बीच शनिवार रात एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे बेपटरी हो गए। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है। रूट बदले जाने की वजह से कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाघ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित
रेलवे द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 13020 बाघ एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–हावड़ा) को बरौनी से डायवर्ट किया गया, जिसके कारण यह ट्रेन 16 स्टेशनों पर रद्द कर दी गई। वहीं 13019 बाघ एक्सप्रेस (हावड़ा–मुजफ्फरपुर) अंडाल से किऊल के बीच रद्द रही।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द-
| Train No. | Date |
| 12369 | 28-12-2025 |
| 13030 | 28-12-2025 |
| 13105 | 28-12-2025 |
| 63297 | 28-12-2025 |
| 63298 | 28-12-2025 |
| 63566 | 28-12-2025 |
| 63571 | 28-12-2025 |
| 63572 | 28-12-2025 |
| 63574 | 28-12-2025 |
इन 14 ट्रेनों का रूट डायवर्ट
| Train No. | Date | Diverted Trains |
| 11428 | 28.12.2025 | DGHR-BAKA-BGP-KIUL, BGP |
| 12305 | 28.12.2025 | PKA-DHN-GAYA-DDU, ASN, DHN, GAYA |
| 12361 | 28.12.2025 | PKA-DHN-GAYA-DDU DHN, GAYA |
| 13106 | 28.12.2025 | KIUL-BGP-GMAN-RPHBWN BGP, RPH |
| 13332 | 28.12.2025 | GAYA |
| 15049 | 28.12.2025 | JSME-BAKA-BGP-KIUL, BGP |
| 17006 | 28.12.2025 | KIUL-TIA-BNF-KQRGMO-RJB |
| 18183 | 28.12.2025 | PKA-DHN-GAYA-PNBE, GAYA |
| 18621 | 28.12.2025 | GAYA-GOMOHRAJABERA, GAYA |
| 22347 | 28.12.2025 | PKA-DHN-GAYA-PNBE DHN, GAYA |
| 13044 | 27.12.2025 | BJU-MGR-BGP-SBGGMAN-RPH-BWN BGP, RPH |
| 13508 | 27.12.2025 | KIUL-TIA-BNF-KQRGMO-PKA-ASN, GAYA |
| 22844 | 27.12.2025 | BKP-TIA-BNF-KQR-GMOPKA-ASN GAYA |
| 13020 | 26.12.2025 | BJU-MGR-BGP-SBGGMAN-RPH-BWN BGP, RPH |

