Bihar Election Result 2025: RSS ने बिहार चुनाव में BJP को जीत दिलाने में झोंकी पूरी ताकत, 30 हज़ार स्वयंसेवक मैदान में उतरे
Saturday, Nov 15, 2025-11:13 AM (IST)
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरएसएस ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए अपनी पूरी ताकल झोंक दी। संघ के स्वयंसेवक लोगों से जाकर प्रत्यक्ष रुप से जुड़े। संघ ने एक रणनीती तैयार की। इसको अमली जामा पहनाने के लिए अपने 30 हजार स्वयंसेवकों को मैदान में उतारा।
हर गांव में पहुँची स्वयंसेवकों की टीमें
संघ के दस से पंद्रह स्वयंसेवकों की टीम बिहार के हर गांव में गई। हर ब्लॉक में सप्ताहिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। लोगों से रुबरु हुए। पहली बार मतदान करने वाले वोटरों के लिए विद्यार्थी परिषद ने जागरण का कार्य किया। उन्हें वोट का महत्व समझाते हुए मतदान करने के लिए उत्साहित किया। इसके साथ ही स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों के साथ समाजिक जीवन और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। लोगों की राय ली कि उनको कैसी सरकार चाहिए। वे किसको और क्यों पसंद करते हैं इस तरह का फीडबैक लिया। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया
स्वयंसेवक घर-घर जाकर और बूथ लेवल पर मीटिंग करके लोगों को वोट करने का आग्रह करते थे। उन्होंने लोकमत जागरण, लोकमत परिष्कार जैसे कार्यक्रम चलाए। बताया जा रहा है कि एक महीने में 2210 शाखाओं के स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर लोगों से मिले।

