RCP सिंह पर JDU द्वारा लगाए आरोपों को लेकर रोहिणी का ट्वीट- नीतीश को इशारों में बता रहे हैं उनकी औकात
Sunday, Aug 07, 2022-02:36 PM (IST)
पटनाः बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर जनता दल (यूनाइटेड) के कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। वहीं अब इस मामले को लेकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि 'इनके भी भ्रष्टाचार के धुल जाएंगे सारे दाग, बीजेपी के इशारे पर नीतीश कुमार को बता रहे हैं उनकी औकात।' वहीं रोहिणी ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'नीतीश कुमार की मेहरबानी से बिहार लूटकर सुना रहा कथा है अब सीबीआई, ईडी कहां है लापता.. । साथ ही रोहिणी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लिखा कि- 'आरसीपी टैक्स की महिमा अपरंपार है। खून चूस-चूस कर जमा किया यह भंडार।'
बता दें कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि पार्टी ने कुछ अज्ञात कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Bihar Politics: बिहार से दिल्ली तक मची सियासी हलचल, नीतीश कुमार ने JDU अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

