पटना रेलवे स्टेशन से दबोचा गया कुख्यात अपराधी संजय सिंह, 26 संगीन मामलों का है आरोपित

Tuesday, Jun 30, 2026-02:43 PM (IST)

Bihar News: बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने 25 से अधिक संगीन आपराधिक मामलों में वांछित एक कुख्यात अपराधी को मंगलवार को पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरफ्तार अपराधी की पहचान संजय सिंह के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, वह 'पांडव सेना' नामक गिरोह का सरगना है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, नरसंहार, रंगदारी के लिए हत्या, अवैध खनन तथा भूमि कब्जाने सहित 25 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सिंह की गिरफ्तारी के लिए एक टीम पटना रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन एसटीएफ के जवानों ने उसे तत्काल दबोच लिया। 

यह भी पढ़ें- कोचिंग गोलीबारी मामला: खान सर की अग्रिम जमानत पर 3 जुलाई को सुनवाई, कोर्ट ने मांगे हथियारों के दस्तावेज

एसटीएफ के अनुसार, संजय सिंह पिछले वर्ष बिहटा में एक एके-47 रायफल बरामदगी मामले में भी पटना पुलिस के लिए वांछित था। उसकी तलाश पड़ोसी राज्यों की पुलिस भी कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके संबंध में अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static