वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जाना कुशलक्षेम

Monday, Jun 29, 2026-03:39 PM (IST)

Nitish Kumar News: जनता दल यूनाइटेड (JDU) राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर पहुंचे और उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। 

नीतीश कुमार ने मुलाकात के दौरान ने वशिष्ठ नारायण सिंह का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच काफी देर तक समसामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। 

PunjabKesari

साथ ही, दोनों नेताओं ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अनेक पुरानी स्मृतियों और अनुभवों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस अवसर पर विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सररफ भी उपस्थित थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static