''RJD का शासनकाल अंधकार युग''...जेपी नड्डा बोले- NDA के सत्ता में आने पर उजाले की ओर बढ़ रहा बिहार

Saturday, Sep 13, 2025-04:07 PM (IST)

Bihar Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के शासन काल में राज्य समर्थित अपराधियों का बोलबाला था और उस दौर को अंधकार युग कहा जा सकता है, जिसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सत्ता में आने पर बिहार अब अंधकार से उजाले की ओर एक विकसित प्रदेश बनने की राह पर आगे बढ़ चला है। 

जेपी नड्डा ने एक हिंदी दैनिक की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजद शासन काल के अंधकार युग के बाद राजग शासन काल में बिहार की पहचान अब अंधकार से उजाले की ओर विकसित राज्य बनने की राह पर आगे बढ़ते एक प्रदेश के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि,‘जब तक अंधकार की त्रासदी को नहीं पहचानोगे तब तक उजाले का महत्व समझ में नहीं आयेगा।‘ उन्होंने अपने संबोधन में बिहार के अतीत और वर्तमान की तुलना करते हुए कहा कि ‘राजनीति में प्रखरता से अपनी बात रखने वाला बिहार कुछ लोगों के कुत्सित प्रयास और गलत नेतृत्व के कारण एक अंधकारमय बिहार की तरफ ढकेल दिया गया था। 

"जंगलराज सब को मालूम है"
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि जंगलराज सब को मालूम है और जब उसपर चर्चा की जाती है तो लोग उसे भू जाने को कहते हैं। उन्होंनें कहा कि शायद लोग भूल गए होंगे, लेकिन उनके स्मृति पटल पर वह भूलने वाली बात नहीं है क्योंकि उन्होंने उस समय के बिहार की दुर्दशा को स्वयं देखा है। जिस कॉलेज से उन्होंने पढ़ाई की थी उसे उस समय ‘ऑक्सफोर्ड ऑफ़ बिहार' कहा जाता था। उन्होंने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा कि राजद शासन काल में इसकी क्या दुर्दशा हो गई थी। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static