RJD ने बरकरार रखी मोकामा विधानसभा सीट, नीलम देवी ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हासिल की जीत
Sunday, Nov 06, 2022-03:56 PM (IST)

पटनाः बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उप चुनाव जीत गई हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोकामा विधानसभा सीट को बरकरार रखा है।
निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पार्टी उम्मीदवार एवं अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। नीलम देवी को 79,744 और सोनम देवी को 63,003 मत मिले।
बता दें कि अनंत सिंह को उनके आवास से हथियार एवं विस्फोटक मिलने संबंधी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें इस साल जुलाई में पटना की एक अदालत ने अयोग्य घोषित किया था।