मुजफ्फरपुरः कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से RJD MLA अनिल सहनी की सदस्यता समाप्त, जानिए वजह
Friday, Oct 14, 2022-01:17 PM (IST)

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक अनिल सहनी की सदस्यता को समाप्त कर दिया गया है। बिहार विधान सभा सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई।
दरअसल, अनिल सहनी जब राज्यसभा सांसद थे, उसी दौरान घोटाला हुआ था। इस घोटाले में सीबीआई ने केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की थी, जिसमें राजद विधायक के खिलाफ दोषी सिद्ध हुए हैं।