मोकामा से RJD तो गोपालगंज में BJP की कुसुम देवी ने जीता उपचुनाव, पढ़ें बिहार की Top 10 News

11/6/2022 6:14:38 PM

पटनाः बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उपचुनाव जीत गई हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के अंतिम नतीजे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन मोकामा में मतगणना के अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद राजद की नीलम देवी भाजपा की सोनम देवी से 16 हजार 420 मत से आगे हैं। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

बिहार उपचुनाव परिणाम: RJD की नीलम देवी मोकामा से तो गोपालगंज में BJP की कुसुम देवी उप चुनाव जीती
पटनाः बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उपचुनाव जीत गई हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव के अंतिम नतीजे की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है लेकिन मोकामा में मतगणना के अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद राजद की नीलम देवी भाजपा की सोनम देवी से 16 हजार 420 मत से आगे हैं।

KBC की हॉट सीट पर पहुंचकर पूर्णिया की बेटी ने जीते 50 लाख रूपए, अंजलि की प्रतिभा देखकर बिग बी भी हुए कायल
पूर्णियाः कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) टीवी का ऐसा गेम शो जो आम आदमी के सपनों को साकार करता है, वो भी ज्ञान के दमपर। इसी कड़ी में बिहार के पूर्णिया जिले की अंजलि झा ने अपने ज्ञान के दमपर इस सपने को पूरा किया है। अंजली ने केबीसी शो में 50 लाख रुपए जीते हैं और पूरे बिहार का नाम रोशन किया हैं।

धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस की छत पर चढ़कर युवक ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO VIRAL
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक वीडियो सामने आया है, जहां पर एक युवक ने ट्रेन की छत पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक DDU-गया रेलखंड के फेसर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़कर हाईवोल्टेज तारों को छूने की कोशिश कर रहा था। यह देखकर रेलवे स्टेशन पर में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री ट्रेन से बाहर निकल गए।

By Election: कुसुम देवी की जीत का BJP कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, कहा- पूरा गोपालगंज मेरे साथ
पटनाः बिहार के गोपालगंज उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुसुम देवी की जीत का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कुसुम देवी ने कहा, "पूरा गोपालगंज ज़िला मेरे साथ है। सबकी जीत ही मेरी जीत है। जो विकास कार्य नहीं हुए हैं उसे हमे पूरा करना है।"

पटना में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार, किराए के फ्लैट में चल रहा था धंधा
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में किराए के फ्लैट में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे का खुलासा हुआ है। दरअसल, ग्रामीणों ने सेक्स रैकेट का आरोप लगाते हुए 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को पकड़ा, जबकि 3 लोग मौके से फरार हो गए। वहीं इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 3 महिलाओं समेत 4 को गिरफ्तार किया।

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना! दरभंगा से अमृतसर के बीच आज से चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
बेतियाः लोक आस्था का पर्व छठ समाप्त हो चुका है। अब छठ पर्व खत्म होने के बाद लोग बड़ी संख्या में शहरों को वापिस लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा और अमृतसर के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। दरभंगा से अमृतसर जाने वाली इस छठ स्पेशल ट्रेन का ठहराव कई स्टेशनों पर दिया गया है।

CM नीतीश ने कहा- प्रदूषण को लेकर हम पूरी तरह से सतर्क, लोगों को समझा दिया है कि पराली न जलाएं
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रदेश में प्रदूषण को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। नीतीश कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिल्ली में प्रदूषण से संबंधित प्रश्न के उत्तर में कहा, 'इन सभी चीजों के बारे में पूरी जानकारी ले लीजिए। हम सभी जगह लोगों को इसके लिए अलर्ट किए रहते हैं।

मोबाइल पर खूब बतियाती हैं बिहार की महिलाएं, इंटरनेट यूज करने की रेस में सबसे पीछे
पटनाः बेरोजगारी, गरीबी और विकास के मामले में बिहार भले ही अन्य राज्यों से पिछड़ा हो लेकिन यहां की महिलाएं मोबाइल का खूब इस्तेमाल करती हैं। जी हां, एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। महिलाओं द्वारा मोबाइल फोन के उपयोग करने के मामले में बिहार देश के कई राज्यों से आगे है। हालांकि, इंटरनेट यूज करने के मामले में बिहार की महिलाएं सबसे पीछे हैं।

RJD ने बरकरार रखी मोकामा विधानसभा सीट, नीलम देवी ने 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हासिल की जीत
पटनाः बिहार में मोकामा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की नीलम देवी वहीं गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कुसुम देवी उप चुनाव जीत गई हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मोकामा विधानसभा सीट को बरकरार रखा है।

चुनावी रंजिश के चलते बदमाशों ने पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, हत्या के बाद इलाके में तनाव
मुजफ्फरपुरः बिहार में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं कि वे आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले से सामने आया है, जहां चुनावी रंजिश के चलते बेखौफ अपराधियों ने पूर्व सरपंच को गोलियों से भून डाला। वहीं, इस घटना को लेकर गांव में भारी तनाव है। पुलिस कैंप कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static