रामलखन सिंह यादव स्मृति समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री तो पप्पू यादव ने Tejashwi को चेताया, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें
Sunday, Mar 26, 2023-06:12 PM (IST)

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित रामलखन सिंह यादव स्मृति समारोह में शामिल हुए और स्वर्गीय रामलखन सिंह यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। वहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि चेत जाइए तेजस्वी जी आपका ड्राइविंग सीट पर बैठने का ख्वाब के चलते खलासी की सीट भी चली जाएगी। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
रामलखन सिंह यादव स्मृति समारोह में शामिल हुए CM नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित रामलखन सिंह यादव स्मृति समारोह में शामिल हुए और स्वर्गीय रामलखन सिंह यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
पप्पू यादव ने तेजस्वी को चेताया
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि चेत जाइए तेजस्वी जी आपका ड्राइविंग सीट पर बैठने का ख्वाब के चलते खलासी की सीट भी चली जाएगी।
CM नीतीश के बयान पर रामकृपाल यादव ने किया पलटवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रामकृपाल यादव ने सीएम नीतीश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह किसमें थे, जनता दल यूनाइटेड को किसने तोड़ा था, भाजपा में कौन पहले गया और किस के बल पर रेल मंत्री और मुख्यमंत्री बने रहें।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने होटल के कमरे में की खुदकुशी
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली। उनका शव होटल के कमरे में पंखे के कुंडी से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची सारनाथ थाना की पुलिस टीम ने शव कब्जे में ले लिया है। वहीं अब आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
"समाज के गरीब एवं पिछड़ों को गाली देने के लिए राहुल गांधी कर रहे सत्याग्रह यात्रा"
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी की सत्याग्रह यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि सिखों की हत्या कर नरसंहार करने वाले जगदीश टाइटलर का साथ देने और सहानुभूति लेने के लिए राहुल गांधी सत्याग्रह यात्रा कर रहे हैं।
Nitish Kumar ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चैती छठ के अवसर पर राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर बोले नित्यानंद- कुछ लोग खुद को समझने लगे देश के कानून से बड़ा
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने पटना पहुंचकर राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई लोगों की सदस्यता गई है, कानून अपना काम करती है। अब कोई व्यक्ति यह मानता है कि हमारे लिए देश के कानून से हम ऊपर है और वह कानून तोड़ता रहे, तब अब ऐसा नहीं होगा।
यात्रियों के लिए खुशखबरीः आज से पटना से देवघर के लिए शुरू हुई विमान सेवा
बिहार की राजधानी पटना से देवघर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आज यानी रविवार को पटना एयरपाेर्ट से देवघर एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने वाली है। अब यात्री पटना से देवघर और देवघर से पटना का सफर महज 1 घंटे में पूरा कर सकेंगे।
Tejashwi बाहर शेर की तरह दहाड़ते है और CBI के समक्ष जाते ही बिल्ली बनकर करते है म्याओ म्याओ: मोदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव घर पर शेर की तरह दहाड़ते है और सीबीआई के पास जाते ही बिल्ली बनकर म्याओ म्याओ करते है।
Bihar: सदियों से चली आ रही मॉर्निंग Court की व्यवस्था समाप्त
ब्रिटिश हुकूमत में स्थापित सदियों से बिहार की निचली अदालतों में चली आ रही मॉर्निंग कोर्ट की व्यवस्था को पटना उच्च न्यायालय ने आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है।