मद्य निषेध संशोधन बिल पारित होने पर बोलीं राबड़ी- शराबबंदी कहां है? सब जगह तो शराब मिल ही रही है
Wednesday, Mar 30, 2022-05:14 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा में आज मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 पारित होने पर बिहार की पूर्व-मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
राबड़ी देवी ने कहा कि शराबबंदी कहां है? सब जगह तो (शराब) मिल ही रही है। सरकार सक्षम नहीं है, अगर सरकार सक्षम होती तो हम मदद करते। सरकार ने ही पूरी छूट दी हुई है।
दरअसल, इस विधेयक के द्वारा शराबबंदी कानून में कई बदलाव किए जा रहे हैं। शराब पीते हुए पकड़े गए व्यक्ति को नजदीकी कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। साथ ही पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने पर जेल नहीं जाना होगा।