राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह का दावा- महागठबंधन में नहीं होगी किसी भी नेता की अनदेखी

Friday, Aug 28, 2020-12:57 PM (IST)

पटनाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन में किसी भी नेता की अनदेखी नहीं होगी।

अखिलेश सिंह ने कुशवाहा के बयान कि महागठबंधन के घटक अमृत पिएं रालोसपा विष पीने का तैयार हैं, पर कहा कि गठबंधन में किसी भी नेता की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन के किसी भी नेता से शिकायत है तो उसपर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उसका समाधान कर लिया जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में सभी राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए हैं। महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे के दौरान रालोसपा समेत सभी पार्टी के हितों का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर लिया गया है।

अखिलेश सिंह ने कहा कि कुशवाहा एक परिपक्व नेता हैं। वह केंद्रीय मंत्री का पद त्याग कर महागठबंधन में शामिल हुए हैं। कुशवाहा का मुख्य ध्येय बिहार में मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसी तरह महागठबंधन के सभी घटक दल मुख्यमंत्री नीतीश को सत्ता से हटाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static