गया जिला कांग्रेस महिला सेल की अध्यक्ष व वार्ड पार्षद लाच्छो देवी के घर छापेमारी, स्मैक सहित नकदी बरामद

Friday, May 13, 2022-01:05 PM (IST)

 

गयाः बिहार के गया ज़िला कांग्रेस महिला सेल की अध्यक्ष व वार्ड पार्षद लाच्छो देवी के घर छापेमारी हुई। उनके पास से 46 पुड़िया स्मैक और 7500 रुपए नकद बरामद हुआ है।

गया जिले के टाऊन डीएसपी पीएन साहू ने बताया, "छापेमारी के दौरान लाच्छो की बहन गुड़िया देवी सहित 3 लोग वहां मौजूद मिले। हालांकि लाच्छो देवी मौके से फरार होने में सफल रही। मामला दर्ज कर लिया गया है।"

वहीं डीएसपी ने बताया कि उनके पास से 46 पुड़िया स्मैक और 7500 रुपए नकद बरामद हुआ है। लाच्छो को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static