बजट सत्र का 14वां दिनः राबड़ी देवी द्वारा अशोक चौधरी पर टिप्पणी करने का मामला उठा, कार्यवाही स्थगित

Thursday, Mar 17, 2022-12:47 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 14वां दिन है। आज सदन में राबड़ी देवी द्वारा परिषद में अशोक चौधरी पर टिप्पणी करने का मामला उठाया गया। अशोक चौधरी ने मर्माहत होने का मामला उठाया और आशन से समय मांगा। इस दौरान विरोधी दल के नेता सदस्य बेल में आ गए, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

इधर, सदन में हंगामे को लेकर पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि सदन में महिलाओं को बोलने नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं को अपमानित करने का काम सदस्य दल के नेता कर रहे हैं। महिलाओं को अनपढ़ कहा गया है, जो ठीक नहीं है। हम सभी अपनी बातों को रखते हैं। लेकिन इस सरकार में महिला अब सुरक्षित नहीं है महिलाओं के अधिकार का हनन हो रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static