गिरिराज सिंह की "हिंदू स्वाभिमान यात्रा" पर सियासत तेज, दिलीप जायसवाल बोले- उनकी यात्रा से BJP को मतलब नहीं

Thursday, Oct 17, 2024-11:46 AM (IST)

पटना: पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीमांचल यात्रा पर अपनी राय रखी। जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह यात्रा भाजपा या पार्टी की नहीं है और इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेक्युलर छवि को इस यात्रा से कोई खतरा नहीं है और जनता को इस बारे में घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की सीमांचल यात्रा पर बयान देते हुए स्पष्ट किया कि यह यात्रा भाजपा से संबंधित नहीं है, और उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गिरिराज सिंह की व्यक्तिगत पहल है।

इसके अतिरिक्त, जायसवाल ने कई अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर पर तीखे हमले शामिल थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static