BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां तो JDU MLC ने दिया विवादित बयान, पढ़ें बिहार की 10 बड़ी खबरें

1/5/2023 7:19:27 AM

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर  डाकबंगला चौराहा पर BSSC अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई है। दरअसल, अभ्यर्थी  परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार तीखे बयान दे रहे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह मामले में जेडीयू नेता काफ़ी आक्रामक दिख रहे है। सुधाकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह का जीभ राख लगा कर खींच लेंगे। ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें...

BSSC परीक्षा रद्द करने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज, कई छात्र चोटिल
बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर  डाकबंगला चौराहा पर BSSC अभ्यर्थियों पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्रों को चोटें भी आई है। दरअसल, अभ्यर्थी  परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

जदयू MLC रामेश्वर महतो का विवादास्पद बयान, कहा- सुधाकर सिंह का जीभ राख लगाकर खींच लेंगे
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार तीखे बयान दे रहे पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह मामले में जेडीयू नेता काफ़ी आक्रामक दिख रहे है। सुधाकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर जेडीयू विधान पार्षद रामेश्वर महतो ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह का जीभ राख लगा कर खींच लेंगे।

CM की अध्यक्षता में हुई अनुसूचित जाति और जनजाति समिति की बैठक, नीतीश ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1995 के तहत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई।

CM नीतीश कुमार 'समाधान यात्रा' के लिए हुए रवाना, कल चंपारण से करेंगे यात्रा की शुरुआत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के लिए आज पश्चिम चंपारण जिला के लिए रवाना हुए। नीतीश कुमार समाधान यात्रा का 5 जनवरी की सुबह से आगाज करेंगे।

PK ने CM को दी खुली चुनौती, कहा- अपने पसंद का एक गांव चुनकर, वहां पूरे सरकारी अमले के साथ पैदल चलकर दिखाएं
जन सुराज पदयात्रा के 95वां दिन की शुरुआत पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय मीडिया से संवाद किया। पदयात्रा पश्चिम चंपारण और शिवहर जिले से गुजरते हुए अभी पूर्वी चंपारण जिले में है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 8 जनवरी को जन सुराज पदयात्रा का जिला अधिवेशन भी होना है।

Nitish की पार्टी JDU कांग्रेस की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' में नहीं होगी शामिल, RJD का निर्णय अभी बाकी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' को पूरी तरह से कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि उनकी पार्टी जदयू ‘‘पदयात्रा'' में शामिल नहीं होगी। वहीं, बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के सबसे बड़े घटक लालू प्रसाद की पार्टी राजद ने कहा कि पार्टी ने इस यात्रा में शामिल होने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है।

मुजफ्फरपुर में बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, टूटा 23 वर्षों का रिकॉर्ड, सामान्य से 9.1 डिग्री नीचे गिरा पारा
मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में सर्दी का सितम जारी है। दिन में पछुआ हवाओं के चलने से कनकनी भी रह रही है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने से रात का तापमान सामान्य से अधिक रह रहा है। इसके प्रभाव से दिन में अधिक ठंड महसूस हो रही है। वहीं ठंड ने जिले का पिछले 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बिहार मंत्रिमंडल ने आधी सजा काट चुके कुछ निश्चित श्रेणी के कैदियों के रिहाई प्रस्ताव को दी मंजूरी
बिहार राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे कैदियों (निश्चित श्रेणी के) को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अच्छे आचरण के लिए विशेष माफी देते हुए रिहा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

रीजीजू ने बोधगया में ‘दलाई लामा सेंटर फॉर तिब्बतन एंड इंडियन एंशियंट विज़डम' की रखी नींव
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने बिहार के बोधगया में ‘दलाई लामा सेंटर फॉर तिब्बतन एंड इंडियन एंशियंट विज़डम' की नींव रखी। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा भी इस मौके पर मौजूद थे।

नड्डा ने नीतीश पर लगाया जनादेश का निरादर करने का आरोप, कहा- बिहार में फिर से लौट आया है जंगलराज
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महागठबंधन की सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार पर जनादेश का निरादर करने और जनता को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को दावा किया कि बिहार में ‘‘जंगलराज'' फिर से लौट आया है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static