Bihar Chunav 2025: पितृ पक्ष के बाद उम्मीदवारों का ऐलान करेगी PK की जन सुराज पार्टी, मनोज भारती बोले- दूसरी पार्टियों से...

Saturday, Sep 13, 2025-10:58 AM (IST)

Bihar Chunav 2025: जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने शुक्रवार को बताया कि उनकी पार्टी पितृ पक्ष के बाद आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

भारती ने यहां पार्टी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये उनकी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान पितृ पक्ष के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा किसी भी दूसरी पार्टी से पहले होगी, यह निश्चित है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों की वजह से है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है कि वे पार्टी के विचारों को जिला स्तर,पंचायत स्तर और आम आदमी तक ले जायें।

बिहार ने अपने पूरे इतिहास में इतनी भ्रष्ट व्यवस्था नहीं देखी- उदय सिंह
मनोज भारती (Manoj Bharti) ने कार्यकर्ताओं को आम आदमी से जुड़ने के तौर तरीकों से वाकिफ करवाया। इस मौके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने नीतीश कुमार की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार ने अपने पूरे इतिहास में इतनी भ्रष्ट व्यवस्था नहीं देखी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सबकुछ भ्रष्ट तरीके से चल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static