Patna Weather Today: बिहार में ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा और शीतलहर से जनजीवन बेहाल
Saturday, Jan 10, 2026-07:57 AM (IST)
Patna Weather Today 10 January 2026 : बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर और पूर्वी बिहार में Cold Wave in Bihar और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, शुक्रवार को भागलपुर जिले के सबौर इलाके में न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे कंपकंपा देने वाली सर्दी महसूस की गई।
Weather Update Bihar | Patna Weather Report Today
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Weather Forecast) की मानें तो फिलहाल ठंड से राहत के कोई संकेत नहीं हैं। हालांकि, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है, लेकिन कोहरा और ठंडी हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं।
25 जिलों में Orange Alert, कोहरे और शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज यानी 10 जनवरी को बिहार के 25 जिलों में Dense Fog Alert और Cold Wave Alert को लेकर Orange Alert जारी किया है। सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है।
हालांकि, पटना, बेगूसराय, भागलपुर समेत 13 जिलों के लिए कोई आधिकारिक अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन इलाकों में भी हल्के से मध्यम कोहरे और ठंड का असर बना रह सकता है।
Patna Weather Today: राजधानी में कितनी ठंड?
Patna Temperature Today की बात करें तो राजधानी में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। IMD के अनुमान के अनुसार, आज पटना में—
- अधिकतम तापमान: 16 से 18°C
- न्यूनतम तापमान: 6 से 8°C
सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही हैं।
Patna AQI Today: हवा बनी सेहत के लिए खतरा
ठंड के साथ-साथ राजधानी पटना में Air Pollution भी गंभीर होता जा रहा है। Patna AQI Today 313 दर्ज किया गया, जो Severe Category में आता है। इस स्थिति में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटे तक बिहार में ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रात की सर्दी और सुबह का कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

