Bihar Election Result 2025:"हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे", मतगणना के बीच विजय कुमार सिन्हा का बड़ा दावा
Friday, Nov 14, 2025-09:27 AM (IST)
Bihar Election Result 2025: बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) शुरू हो गई है। राज्य के सभी 38 जिलों में 46 मतगणना केंद्रों बनाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री और लखीसराय सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "जिसका अनुमान था, वही अब नतीजों में बदल रहा है। बिहार की जनता ने मोदी और नीतीश कुमार पर जो भरोसा जताया है, वह देश को नई दिशा देगा।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा,"अप्पू और पप्पू बिना सोचे-समझे उन्माद का माहौल फैलाते हैं, इसलिए कोई उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता। हमारे नतीजे एग्जिट पोल से भी बेहतर होंगे।"
बता दें कि चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा BJP सबसे आगे है, दूसरे नंबर पर आरजेडी है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना (Bihar Election Result 2025) शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट (Postal Ballot) की गिनती हो रही है। दोपहर एक बजे पहला और शाम सात बजे तक अंतिम परिणाम आने की उम्मीद है।

