शपथ से पहले नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने दे दिया बड़ा बयान, पिता को लेकर कही ये बात
Thursday, Nov 20, 2025-11:38 AM (IST)
Nitish Kumar Oath Ceremony: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) थोड़ी देर में पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा, "हमें बहुत खुशी है। जनता ने NDA परिवार को खुशी दी है। मैं पिताजी(नीतीश कुमार) को बधाई देता हूं कि वे मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं NDA के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।"
सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जद(यू) के आठ-आठ विधायक आज शपथ लेंगे और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) तथा चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक-एक विधायक भी आज शपथ ले सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद किया जाएगा।

