पटना विवि छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी पदाधिकारियों से मिले CM नीतीश कुमार, बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Monday, Nov 21, 2022-09:58 PM (IST)

पटना : पटना विश्वविद्यालय (पीयू) छात्र संघ चुनाव के परिणाम शनिवार की देर रात घोषित किए गए। पीयू इलेक्शन में छात्र जदयू का परचम लहराया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। महासचिव का एक पद बीजेपी समर्थित एबीवीपी के खाते में गया। बड़ी बात यह रही कि छात्र राजद के प्रत्याशी एक भी पद पर विजय नहीं हासिल कर सके।  सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोक संवाद, एक अन्ने मार्ग पर बने अपने आवास पर जीत हासिल करने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं काउंसिल मेंबर्स से मिले और बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

PunjabKesari

अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन ने जमाया कब्जा, विक्रमादित्या उपाध्यक्ष
अध्यक्ष पद पर छात्र जदयू के आनंद मोहन ने कब्जा जमाया। आनंद को 3710 मत मिले। जबकि एआइएसएफ एनएसयूआइ गठबंधन के शाश्वत कुमार को 2517 वोट मिला। वहीं उपाध्यक्ष पद छात्र जदयू के विक्रमादित्य सिंह को खाते में गया। वह 1329 वोट से जीते। विक्रमादित्य को 4055 वोट मिले, जबकि एबीवीपी की प्रतिभा को 2726 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर छात्र जेडीयू की संध्या कुमारी ने कब्जा जमाया। कोषाध्यक्ष पद पर जेडीयू के रविकांत कुमार विजयी रहे। वहीं महासचिव का एक पद भाजपा समर्थित एबीवीपी के विपुल कुमार के पास गया। निर्दलीय मो. मुदब्बीर को 2231 आया।

PunjabKesari

इसके पहले शनिवार को फायरिंग व छिटपुट घटनाओं के बीच चुनाव संपन्न हुआ। इलेक्शन में 54.38 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार की तुलना में इस बार 4.21 प्रतिशत मत कम पड़े। वर्ष 2019 में छात्र संघ चुनाव में 58.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2018 में 58.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदाता सूची में 24,523 विद्यार्थियों के नाम थे, जिनमें से 13,337 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इलेक्शन के बाद परिणाम भी आने शुरू हो गए हैं। मुख्य पदों का रिजल्ट देर रात तक घोषित होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Related News

static