स्व. रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि आज, नीतीश कुमार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Friday, Oct 08, 2021-05:02 PM (IST)

 

पटनाः लोजपा कार्यालय में आयोजित स्व. रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि के कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्व. रामविलास पासवान के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने स्व. रामविलास पासवान के जीवनवृत पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। वहीं इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पहली पुण्यतिथि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पिछले साल आज ही के दिन रामविलास पासवान जी का निधन हुआ था और आज हम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए यहां उपस्थित हुए हैं। उन्होंने जो काम किया था, मुझे भरोसा है कि आप लोग उसे कायम रखेंगे। उनकी लोकप्रियता सदैव बनी रहेगी। हमारा शुरु से ही उनसे व्यक्तिगत संबंध था। अभी उनके जाने की उम्र नहीं थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण पिछले साल उनका निधन हो गया।
PunjabKesari
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान जी के प्रति मेरे मन में आदर और सम्मान का भाव रहा है। उनके प्रति मेरी श्रद्धा रही है और सब दिन रहेगी। उनकी स्मृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए जो कुछ भी जरुरी कार्य होंगे, किे जाएंगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static