Bihar Election 2025: NDA में Seat Sharing से नाराज नीतीश कुमार, 103 से कम सीट मिलने से नाखुश! 9 सीटों पर जताई आपत्ति

Tuesday, Oct 14, 2025-10:32 AM (IST)

Bihar Vidhan Sabha Election 2025: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU में  विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए बराबर सीटों का बंटवारा हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार सीट शेयरिंग के फैसले से खुश नही है। चाहे बाहर से NDA में सब कुछ बढ़िया दिखाई दे रहा है लेकिन अंदर तूफान मचा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार असंतुष्ट है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि 103 से कम सीट मिलने से नीतीश बाबू नाराज है। साथ ही सोनवर्षा की सीट चिराग पासवान की दिये जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा नाराजगी जताई गई है। नालंदा और सहरसा में जदयू की सीट चिराग पासवान की पार्टी लोजपा(आर) को बांट दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 9 सीटों के बंटवारे पर खासी आपत्ति जताई गई है। 

बता दें कि सीट शेयरिंग के फैसले के तहत दोनों दल 101-101 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। एनडीए में हुए सीट बंटवारे के तहत केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) को 6-6 सीटें दी गई हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static