स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल महतो के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Thursday, Sep 14, 2023-05:36 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल महतो के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में मोती लाल महतो जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static