बिहार के प्रमोद भगत को ध्यानचंद खेल रत्न तो शरद कुमार को मिला अर्जुन अवार्ड, CM ने दी बधाई

Sunday, Nov 14, 2021-12:24 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रमोद भगत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड एवं शरद कुमार को अर्जुन अवार्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार के हाजीपुर निवासी प्रमोद भगत को पैरा बैडमिंटन के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड एवं मुजफ्फरपुर निवासी शरद कुमार को पैरा हाई जंप के लिए अर्जुन अवार्ड मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि दोनों खिलाड़ियों को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान से बिहार एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित खेल सम्मान समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवारंड एवं कांस्य पदक विजेता शरद कुमार को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static