यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

8/22/2021 11:51:18 AM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह एक प्रख्यात राजनेता थे। वह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद को भी सुशोभित किया था। देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'स्व. कल्याण सिंह के साथ मेरा आत्मीय संबंध था और उनसे दिल्ली में प्राय: मुलाकात हो जाती थी। उनके निधन से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।' नीतीश ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static