Nitish Cabinet Expansion: खरमास के बाद होगा नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार! BJP-JDU के इन नेताओं को मिल सकती है जगह

Tuesday, Dec 30, 2025-01:22 PM (IST)

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में नीतीश कुमार कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि खरमास के बाद नीतीश मंत्रिमंडल (Nitish Cabinet Ministers) का विस्तार हो जाएगा और जदयू (JDU) से 6 और भाजपा (BJP) से 4 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।

नीतीश कैबिनेट में अभी भी 10 पद खाली

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम के बाद जब नई सरकार का गठन हुआ तो कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्य मंत्रिमंडल की अधिकतम सीमा मुख्यमंत्री समेत 36 सदस्यों की है। ऐसे में मंत्रिमंडल में 10 मंत्रियों की जगह अभी भी खाली है। तय मापदंडों के मुताबिक, भाजपा के हिस्से में 17, जदयू के 15, लोजपा (आर) के 2 और हम व आरएलएम के हिस्से में एक-एक मंत्री पद आएगा। नीतीश कैबिनेट में भाजपा के कुल 14 मंत्री शामिल हो चुके हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों पहले नितीन नवीन ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। अब भाजपा के कुल 13 मंत्री है।

वहीं, जदयू के केवल 9 मंत्रियों ने ही शपथ ली हैं। अभी भी जदयू के 6 मंत्री पद खाली हैं। वहीं, लोजपा (रामविलास) के 2 और आरएलएम-हम से 1-1 नेता मंत्री बनाए गए है। माना जा रहा है कि बीजेपी के 4 और जेडीयू से 6 विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। जानिए किन नेताओं कैबिनेट को जगह मिल सकती है।

बीजेपी के इन नेताओं को मिल सकती है जगह

  • नीतीश मिश्रा
  • संजीव चौरसिया
  • संजय मयूख
  • नीरज कुमार बबलू

JDU के इन 6 नेताओं के नामों की चर्चा

  • उमेश सिंह कुशवाहा
  • महेश्वर हजारी
  • रत्नेश सदा
  • जयंत राज
  • नचिकेता मंडल
  • शालिनी मिश्रा

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static