पटना पहुंचते ही CM नीतीश से मिले BJP के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन, दोनों उपमुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

Tuesday, Dec 23, 2025-05:59 PM (IST)

Nitin Naveen Met CM Nitish: पटना आगमन के पश्चात् भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary), उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी (Sanjay Sarawagi) मौजूद रहे।

PunjabKesari

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का मंगलवार को पटना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नितिन नवीन के स्वागत के लिए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पटना हवाई अड्डे पर मौजूद थे। नवीन भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार अपने गृह नगर पटना पहुंचे हैं और उनके इंतजार में शहर पहले से ही बैनरों, पोस्टरों और बड़े बड़े होर्डिंग्स से भरा हुआ है, जिस पर नितिन नवीन की तस्वीरें लगी हैं और प्रेम के साथ स्नेह संदेश लिखे हुए हैं।

PunjabKesari

वहीं, आज दोपहर बाद जैसे हीं नितिन नवीन पटना हवाई अड्डे से बाहर आए बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की उपस्थिति ने माहौल को और भी जानदार बना दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static