BJP ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का किया ऐलान, बिहार सरकार के मंत्री Nitin Nabin को दी बड़ी जिम्मेदारी
Sunday, Dec 14, 2025-06:51 PM (IST)
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (BJP national working president) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति को भाजपा में एक बड़े संगाठत्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। अभी उनकी उम्र महज 45 साल है।
भाजपा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिसमें लिखा गया है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।


