Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट में परिवारवाद! RJD ने 10 मंत्रियों का नाम लेकर साधा निशाना
Friday, Nov 21, 2025-08:43 AM (IST)
Nitish Cabinet: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बृहस्पतिवार को नये मंत्रिमंडल में शामिल हुए उन 10 मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए, जो विभिन्न राजनीतिक परिवारों से संबंध रखते हैं।
पार्टी ने इस सूची को अपने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर साझा करते हुए तंज कसा कि ये सभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से “बिहार की राजनीति से परिवारवाद खत्म कर नया बिहार बनाएंगे।”
राजद (RJD) ने जिन मंत्रियों के नाम सार्वजनिक किए हैं, उनमें सम्राट चौधरी, संतोष कुमार सुमन, दीपक प्रकाश, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार और नितिन नवीन शामिल हैं। पार्टी ने पोस्ट में लिखा कि यह सूची बताती है कि सत्ता पक्ष परिवारवाद के खिलाफ अपने दावे के विपरीत राजनीतिक परिवारों से जुड़े नेताओं को ही प्राथमिकता दे रहा है।

