"बिहार में का बा... चच्चा-भतीजा के जांता में पीस रहल बिहारी बा.." बिहार हिंसा पर नेहा सिंह ने गाया गीत

Friday, Apr 07, 2023-11:41 AM (IST)

पटनाः 'बिहार में का बा और' यूपी में का बा…गाकर सुर्खियों में आईं लोक गीत गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर से बिहार में का बा...! पार्ट 2' रिलीज किया है। इस बार नेहा ने लोकगीत के द्वारा बिहार सरकार पर निशाना साधा हैं। गाने के बोल हैं रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाज़ी जारी बा... चाचा भतीजा के चक्की में पीस रहल बिहार बा.... बिहार में का बा...।

नेहा ने नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी को निशाने पर लिया
दरअसल, बीते कुछ दिनों में रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा हुई। इसी कड़ी में नेहा सिंह राठौड़ ने 'बिहार में का बा...! पार्ट 2' रिलीज किया है। नेहा ने इस गाने की आड़ में एक बार फिर से नीतीश-तेजस्वी की जोड़ी को निशाने पर लिया है। साथ ही बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। नेहा ने नए गीत में गाया है- 'रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाजी जारी बा... चाचा-भतीजा के चक्की में पीस रहल बिहारी बा... का बा.. बिहार में का बा....। चोरी, चकारी, अपहरण, हिंसा के सुगबुगाहट बा... हमरा ता लागत बा भैया जंगल राज के आहट बा...बिहार में काबा...। चच्चा के चरण में भतीजवा के चारों धाम बा, मरे ला छपरा, जले नालंदा, जरत सासाराम बा... बिहार में का बा।

"रंगदारी बा.. रंगबाजी बा, गाररी बा, मार बा...बिहार में का बा?"
आगे नेहा ने गाया कि 10 लाख नौकरी के वादा भईल रहे चुनाव में एको बहाल निकलल नईखे लइका बाडे़ं तनाव में..., बिहार में का बा। अरे आए दिन मजदूर मरेलें जहरीली शराब से कब ले बेड़ा पार लगइबें गोल-गोल जवाब से, बिहार में का बा...। अरे 15 साल चच्चा रहलें,15 साल पप्पा तबो न मिटल बेरोजगारी के ठप्पा..., का बा... बिहार में का बा...। रंगदारी बा.. रंगबाजी बा, गाररी बा, मार बा...गरदा बा... बिहार में का बा?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static