बिहार में लालू सरकार के जंगलराज को NDA ने किया खत्म, प्रदेश में चारों तरफ खुशहाली: फडणवीस

Sunday, Oct 18, 2020-07:54 PM (IST)

भागलपुर: बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रभारी एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने लालू सरकार का जंगलराज समाप्त कर सुशासन स्थापित किया और इस वजह से राज्य की ख्याति बढ़ी है।

फडणवीस ने रविवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों एवं नेक इरादों के कारण आज देश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ता जा रहा है तो वहीं बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। इससे प्रदेश में आज चारों ओर खुशहाली है। 

भाजपा चुनाव प्रभारी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार को जंगलराज बनाकर छोड़ दिया था। वहीं, सत्ता में आने पर राजग सरकार इस जंगल राज का खात्मा कर बिहार को एक नई पहचान देने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में आज हर तबके के लोग राहत में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Related News

static