''भारी बहुमत से बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार''... चुनाव से पहले सम्राट चौधरी का दावा
Tuesday, Aug 26, 2025-11:25 AM (IST)

Samrat Choudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने सोमवार को दावा किया कि 2025 में भारी बहुमत से बिहार में फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार फिर बनेगी।
"विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा बिहार"
सम्राट चौधरी ने बांका में राजग विधानसभा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा कि बांका के हनुमना, ओरनी और चानन डैम तक गंगा का पानी पहुंचाया जाएगा। बिहार का बांका जिला अगले कुछ सालों में सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि 2005 में राजग की सरकार बनने के बाद बिहार विकास की पटरी पर तेजी से दौड़ रहा है। बिहार ने रफ्तार पकड़ ली है और जनता इसे थमने नहीं देगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। कभी भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था, जिसे मुगलों और अंग्रेजों ने लूटा लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भारत सोने का शेर बनने के लिए तैयार है।वहीं वोट चोरी के विपक्ष के आरोपों पर चौधरी ने कहा-कांग्रेस नेताओं ने सरदार पटेल को चुना था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू अंग्रेजों की चापलूसी करके प्रधानमंत्री बन गए। वोट डैकती, बूथ कैप्चरिंग और हेराफेरी इनका इतिहास है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
लोजपा (रामविलास) पूरी तरह से NDA के साथ, विधानसभा चुनाव में बनाएंगे जीत का नया रिकॉर्ड: चिराग पासवान
