रोहतासः आपसी विवाद में चाचा-भतीजा की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Saturday, Feb 06, 2021-05:57 PM (IST)

रोहतासः बिहार में रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई में कुख्यात समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लस्करीगंज मुहल्ला में शुक्रवार की देर रात गोपाल दुबे और कुख्यात माधव दुबे के परिवार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल गोपाल दुबे को इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में माधव दुबे की भी मौत हो गई। मृतक आपस में चाचा-भतीजा बताए जाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रथम द्दष्टया मामला संपति विवाद का प्रतीत होता है। माधव दुबे कुख्यात अपराधी था और उस पर पुलिस पर हमला, हत्या, लूट समेत कई अपराध के मामले दर्ज थे। वह पहले जेल भी जा चुका था। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static