सांसद सुशील पिंटू का PM मोदी से अनुरोध- सीतामढ़ी को अयोध्या की तर्ज पर किया जाए विकसित
Thursday, Dec 23, 2021-12:50 PM (IST)
नई दिल्ली/पटनाः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माता सीता की जन्मस्थली बिहार के सीतामढ़ी को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने का अनुरोध किया गया है।
सीतामढ़ी के सांसद सुशील कुमार पिंटू ने बुधवार को संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उनसे यह अनुरोध किया। पिंटू ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर वह पहले भी प्रधानमंत्री से अनुरोध कर चुके हैं और उन्होंने इस संबंध में पहल करने का वादा किया था।
सांसद ने कहा कि आज भी मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को उनके द्वारा किए गए वादे को याद दिलाया। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी माता सीता का जन्म स्थली है और इसको विकसित करने का काम राज्य सरकार कर रही है। इसको रामायण सर्किट में भी शामिल किया जा चुका है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
PM Kisan 22nd Installment : किसानों के लिए गुड न्यूज! इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

