प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी 5 बच्चों की मां, तभी कमरे में आ गया बेटा, मां को आपत्तिजनक हालत में देख मचाया शोर, फिर जो हुआ...

Monday, Aug 18, 2025-01:34 PM (IST)

Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 5 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली। महिला के छोटे बेटे ने मां को अन्य व्यक्ति के साथ देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद सभी सास-ससुर सहित आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने दोनों के हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया और फिर प्रेमी का सिर मुंडवा दिया। 

पिछले 3 साल से चल रहा था अफेयर
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के चांदपुरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके प्रेमी रंजन राय का पिछले 3 साल से अफेयर चल रहा था। इसी बीच रंजन की शादी भी हुई लेकिन शादी के बाद दोनों ने फिर एक दूसरे से मिलना शुरू कर दिया। दोनों के घर के बीच 3KM की दूरी है। वहीं बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे जब महिला के घर के सभी लोग सो चुके थे। तभी रंजन राय चुपके से उसे मिलने आ गया। 

10 साल के बेटे ने मां को देखा 
दोनों अलग कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे। इस दौरान महिला का 10 साल के बेटे की अचानक नींद खुली और उसने मां को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की आवाज सुनकर सास-ससुर और अन्य बच्चे भी जाग गए। देखते ही देखते आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने दोनों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया। 

ग्रामीणों ने प्रेमी का सिर मुंडवाया 
ग्रामीणों ने गुस्से में आकर प्रेमी के सिर का आधे बाल हटा दिए। वहीं करीब 2 घंटे बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चांदपुरा थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि महिला और युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। करता है। 

महिला का पति तमिलनाडु में करता है नौकरी
बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय महिला 5 बच्चों की मां है। उसके 3 बेटियां और 2 बेटे हैं। पहली बेटी 25 साल की है, जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं महिला का पति तमिलनाडु में रहकर एक कंपनी में नौकरी करता है। उधर, प्रेमी रंजन राय (32) की शादी 2 साल पहले हुई थी और उसकी एक महीने की बेटी भी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static