Monalisa Photos: थाई-हाई स्लिट स्कर्ट और क्रॉप टॉप में मोनालिसा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट, देखें फोटोज..
Friday, Dec 08, 2023-05:42 PM (IST)

Monalisa Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से मशहूर हुईं एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड अंदाज के दम पर वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। लोग उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, मोनालिसा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर कर सुर्खियां बटोरी हैं। मोनालिसा ने यह तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में मोनालिसा ब्लैक स्लीवलेस क्राॅप टाॅप और रेड थाई हाई स्लिट स्कर्ट में पोज देती हुई नजर आ रही हैं और हमेशा की तरह काफी स्टनिंग और ग्लैमरस लग रही हैं।
अपनी एक्टिंग के साथ मोनालिसा अपने लुक्स से भी फैन्स को आकर्षक करती हैं।
मोनालिसा ने अपने इस लुक को सटल बेस, न्यूड रेड लिप्स और न्यूड आई मेकअप से कंप्लीट किया हैं। खुले बालों में मोनालिसा काफी मनमोहक लग रही हैं।
मोनालिसा का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उनके फैंस ने उनकी इस पोस्ट पर ढेरों तारीफों भरे कमेंट किए हैं।
मोनालिसा नेशनल टेलीविजन पर विक्रांत सिंह के साथ शादी करके लाइमलाइट में आई थीं। भोजपुरी के अलावा मोनालिसा ने कई भाषाओं जैसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया में भी काम किया है।