बिहार में सोनम जैसा कांड: सगे फूफा संग चल रहा था अफेयर, दुल्हन ने करवाई पति की हत्या!
Friday, Jul 04, 2025-10:30 AM (IST)

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने ही सगे फूफा के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। शादी को महज सवा महीना ही हुआ था और इसी बीच इस दुल्हन ने अपने प्रेमी (फूफा) के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटा दिया। इस पूरे मामले का खुलासा अब पुलिस ने कर दिया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
कैसे रचा गया साजिश का खौफनाक जाल?
मामला नवीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव का है। यहां के रहने वाले 25 वर्षीय प्रियांशु उर्फ छोटू की शादी कुछ ही सप्ताह पहले हुई थी। 25 जून को वह अपनी बहन से मिलकर लौट रहा था। नवीनगर स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने पत्नी को कॉल किया और घर पहुंचने के लिए किसी को बाइक से भेजने को कहा। लेकिन बाइक से लौटते समय रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसकी हत्या कर दी।
शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ खास सुराग नहीं मिला, लेकिन पत्नी के व्यवहार ने शक पैदा किया। वह घर से भागने की कोशिश कर रही थी और अजीब बहाने बना रही थी। जब पुलिस ने कॉल डिटेल्स खंगालीं, तो सारा मामला उजागर हो गया।
फूफा बना प्रेमी, बना कातिल
जांच में पता चला कि दुल्हन अपने ही सगे फूफा के साथ लंबे समय से रिश्ते में थी और उसी के साथ रहना चाहती थी। लेकिन परिवारवालों ने जबरन उसकी शादी प्रियांशु से कर दी। इससे नाराज होकर उसने फूफा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर सुपारी किलर्स से हत्या करवाई। पुलिस ने कॉल ट्रेसिंग के जरिए फूफा, दुल्हन और शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।