"मोदी और नीतीश बिहार में हर दिन प्रगति की नई पटकथा लिख रहे", उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा बोले- अब समय आ गया है कि...

Friday, Aug 22, 2025-06:24 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha ) ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में हर दिन प्रगति की नई पटकथा लिख रहे हैं। सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के गयाजी और सिमरिया धाम दौरे को राज्य के भविष्य के लिए निर्णायक बताया है।

विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha ) ने ने कहा कि पीएम मोदी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता है कि वे जो कहते हैं, उसे करके दिखाते हैं। इसबार ऊर्जा, स्वास्थ्य और शहरी विकास से जुड़ी 12 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के क्रम में उन्होंने एकबार फिर विकसित बिहार बनाने का अपना संकल्प दोहराया है, इसे भी वे साकार कर दिखाएंगे। सिन्हा ने कहा कि भय, भूख और भ्रष्टाचार से देश को मुक्त कराना शुरू से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का घोषित एजेंडा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने देश को बाहरी हमले के भय से सुरक्षित किया। वहीं पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ने राज्य को लालटेन और लाल आतंक के भय से निजात दिलाया । डबल इंजन की सरकार समेकित और सतत विकास को हर दिन सशक्त करने में जुटी है। 38 लाख पक्के मकान के साथ गरीबों को सुविधा, सुरक्षा और सुनिश्चित करने से लेकर औद्योगिक क्षेत्र (डोभी), बक्सर सहित तीन नए पावर प्लांट, कैंसर अस्पताल और रिसर्च संस्थान, बुनियादी ढांचों के समयबद्ध विकास की सौगात देकर राज्य की चहुंमुखी प्रगति के नए-नए रास्ते खोले जा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की राजनीति को अपराध और भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त कराया जाए। इसी सोच के साथ 130 वां संविधान संशोधन विधेयक लाया गया है। जिसमें गंभीर मामलों में 30 दिन से अधिक के सजायाफ्ता लोग लाभ के पद से हटा दिए जाएंगे, जिसे देखकर सजायाफ्ता परिवारवादियों और भ्रष्टाचार के पोषकों का कलेजा अभी से कांपने लगा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद)-कांग्रेस के लोग केवल अपनी सत्ता का स्वार्थ और भ्रष्टाचार के मंसूबों में जुटे हैं। जिसे राज्य की 14 करोड़ जनता किसी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static