IAS केके पाठक के वायरल वीडियो पर बोले मंत्री अशोक चौधरी- ये बिल्कुल आपत्तिजनक बयान
Friday, Feb 03, 2023-04:35 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): मध निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक द्वारा बिहारियों के प्रति अपशब्द बोले जाने पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिल्कुल आपत्तिजनक बयान है, हमने उनके बयान को देखा है। वीडियो में जिस तरीके से वह बोल रहे हैं निश्चित तौर पर एक बड़े अधिकारियों को संयम से काम लेना चाहिए। अब यह पूरा मामला सरकार के संज्ञान में है।
सरकार पूरे मामले को देख रहीः मंत्री अशोक चौधरी
मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार कैडर के अधिकारी बिहार में है और वह चेन्नई और बेंगलुरु की बात करते हैं। निश्चित तौर पर यह गलत है। सरकार पूरे मामले को देख रही है। वहीं जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) द्वारा दिए हुए बयान लालू और नीतीश कुमार के पास ही लगातार कई वर्षों से सत्ता रही है। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा कि वह क्यों ज्ञान दे रहे हैं। साथ ही कुशवाहा के बयान हम केंद्रीय मंत्री का भी पद छोड़ सकते हैं। इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि उनको यह भी पद छोड़ देना चाहिए बोलने का क्या मतलब है, अगर नेता के प्रति आपको पीड़ा है आपको जो करना है आप करिए।
"यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला"
वहीं पार्टी के द्वारा उपेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई किए जाने पर भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे। उनसे पूछा गया कि उपेंद्र कुशवाहा ने संकेत दिया है कि आरसीपी सिंह के साथ जाएंगे तो उन्होंने कहा कि हो सकता कि वह संपर्क में हो।