सुपौल में मिनीगन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार, हथियार बनाने वाले कई औजार बरामद
Sunday, Oct 03, 2021-11:15 AM (IST)

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के राघेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक मिनी गन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि धड़हारा गांव निवासी अशोक शर्मा अवैध हथियार बनाने का धंधा करता है। इसी आधार पर पुलिस ने अशोक शर्मा के घर में छापेमारी की। इस दौरान मिनीगन फैक्ट्री का उछ्वेदन कर मौके से दो देसी पिस्तौल, 15 खोखा, हथियार बनाने का औजार बरामद किया गया है।
पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार आरोपी अशोक शर्मा ने बताया कि वह लगभग पांच वर्षों से हथियार बनाकर बेचने का काम करता है। सूत्रों ने बताया कि अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।