जयमाला के दौरान फोड़े गुब्बारे......हो गया ऐसा बवाल, दूल्हा बिना फेरे लिए हुआ फरार; जानें क्या है मामला

Friday, May 09, 2025-12:39 PM (IST)

Gaya News: बिहार के गया से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक शादी में वरमाला के दौरान गुब्बारा फोड़ने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर बवाल हो गया। वहीं इस विवाद के कारण दूल्हा बिना फेरे लिए ही बारात लेकर शादी के मंडप से चला गया। शादी संपन्न न हो सकी। 

जानें क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार, मामला फतेहपुर थाना क्षेत्र के धनछू मंझला गांव का है। बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन के बीच वरमाला की रस्म होने जा रही थी तभी दूल्हा पक्ष के लोग वहां सजाए गए गुब्बारे फोड़ने लगे। वहीं इसी बात पर दुल्हन के मौसेरे भाई को गुस्सा आ गया। आक्रोश में आकर उसने दूल्हे के भाई को थप्पड़ मार दिया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता और चाचा को बुरी तरह से पीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद वहां अफरी-तफरी मच गई। दूल्हा फेरे लिए बिना ही अपने परिवार और बारातियों के साथ वहां से चला गया और शादी संपन्न हो न सकी। 

बताया जा रहा है कि इस घटना से दूल्हे पक्ष के लोगों में बहुत नाराजगी है। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static