मंगल पांडेय बोले- बिहार में 5 वर्ष बाद भी बनेगी NDA की सरकार, CM नीतीश को लेकर टाला ये सवाल

8/3/2021 3:22:04 PM

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आज दावा किया कि राजग पूरी तरह से एकजुट है और पांच वर्ष बाद भी प्रदेश में राजग की ही सरकार बनेगी।

मंगल पांडेय ने मंगलवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजग पूरी तरह से एकजुट है। सरकार न केवल अपना कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि पांच वर्ष बाद भी राज्य की ही सरकार बनेगी। यह पूछे जाने पर कि पांच वर्ष बाद भी क्या नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री होंगे, तो इसे वह टाल गए। मंत्री ने जातीय जनगणना और पेगासस मामले के संबंध में पूछे गए सवाल पर कहा, 'यह दोनों केंद्र से जुड़ा है। इस पर हमारा केंद्रीय नेतृत्व अपनी राय जाहिर कर चुका है। सरकार में मंत्री होने के नाते यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार हो या भाजपा का सहयोग कार्यक्रम यह दोनों ही लोगों की मदद के लिए है। लोगों की मदद के कार्यक्रम को प्रतिस्पर्धा से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। इसका असर भी दिखाई पड़ रहा है। पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static