Tulsi Vivah Rangoli Design 2025: तुलसी विवाह पर घर के आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइन, घर की सुंदरता में लगे चार चांद

Sunday, Nov 02, 2025-10:38 AM (IST)

Tulsi Vivah Rangoli Design: तुलसी विवाह हिंदू धर्म का एक अत्यंत पावन पर्व है। हिंदू धर्म में,कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। शालिग्राम जी और माता तुलसी का विवाह धूमधाम से कराया जाता है। तुलसी माता का श्रृंगार किया जाता है। इसी दिन से देशभर में शादी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। लोग इस दिन अपने घर के आंगन और तुलसी मां के पास सुंदर-सुंदर रंगोली बनाते है। फूलों और रंगों से रंगोली बनाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।  तुलसी विवाह के मौके पर घर के आंगन को इन रंगोली डिजाइनस के साथ सजाएं:

जानें खास रंगोली डिजाइन और टिप्स:

रंगों का प्रयोग कर बनाएं आकर्षक रंगोली के डिजाइनस

लाल, पीले, हरे और नारंगी रंगों का प्रयोग कर आंगन और तुलसी मां के पास सुंदर-सुंदर रंगोली बनाएं, जिससे घर का वातावरण पवित्र और सकारात्मक बनेगा। आनंदमयी एहसास की अनुभूति होगी।

PunjabKesari

प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर इको-फ्रैंडली रंगोली बनाएं

प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाएं जिससे पूरा घर महक उठेगा। अलग-अलग फूलों, मोरपंखो और चावलों का प्रयोग कर डिज़ाइन बनाएं। रंगोली को अधिक आकर्षक और शुभ बनाने के लिए उसके चारों ओर दीये या मोमबत्तियां जलाएं।

PunjabKesari

अपनी रंगोली में त्योहारों की शुभकामनाओं जैसे सार्थक तत्वों को भी शामिल करके सुंदर डिजाइनस तैयार किए जा सकते है। सरल और आकर्षक रंगोली के लिए,  हिंदी में सुंदर ढंग से लिखा हुआ 'तुलसी विवाह' डिजाइन तैयार कर सकते हैं, जिसके चारों ओर पुष्प पैटर्न, पत्तियां और मोर पंख लगे हों जो उत्सव की खुशी का प्रतीक हों।

PunjabKesari

तुलसी विवाह के लिए ढोल, शहनाई जैसे संगीत वाद्ययंत्रों वाले रंगोली डिजाइन भी बनाए जा सकते है। वाद्ययंत्र उत्सव की खुशी का प्रतीक है।

PunjabKesari

सिर्फ रंग नहीं, सौभाग्य की निशानी है ये रंगोली

बता दें कि रंगोली एक जीवंत और आनंदमय एहसास जोड़ती है, जिससे यह उत्सव और भी खास हो जाता है। साथ ही यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, सौभाग्य लाती है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static